सोजत नरसिंहद्वारा को मिले नए महंत, संत गोपालदास त्यागी जी महाराज की हुई गादी पर नियुक्ति

सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

दिवंगत संत नरसिंहदास महाराज के भंडारे में हुई चादरपोशी, देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं की मौजूदगी में हुई घोषणा

सोजत। धार्मिक नगरी सोजत के प्रसिद्ध नरसिंहद्वारा को नए महंत मिल गए हैं। सोमवार को दिवंगत पूर्व गादीपति संत नरसिंहदास महाराज की स्मृति में आयोजित भंडारे के अवसर पर संत गोपालदास त्यागी जी महाराज को नरसिंहद्वारा का नया महंत घोषित किया गया। इस दौरान पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी चादरपोशी कर उन्हें गादी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

दिवंगत संत नरसिंहदास महाराज के देवलोक गमन के बाद उनकी पुण्य स्मृति में नदी किनारे स्थित नागणेचीया माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न अखाड़ों एवं आश्रमों से आए संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित चादरपोशी समारोह में संत गोपालदास त्यागी जी महाराज को नरसिंहद्वारा की गादी का उत्तराधिकारी घोषित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं के साथ-साथ सोजत शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दिवंगत संत नरसिंहदास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भंडारे की प्रसादी ग्रहण की तथा संत-महात्माओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण और भक्ति का माहौल बना रहा।

भंडारे में पधारे सभी संतों ने सिद्ध प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति की ओर से संत-महात्माओं का सम्मान भेंट-पूजा, शॉल ओढ़ाकर एवं पारंपरिक सम्मान के साथ किया गया। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों और संतों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

भंडारे के सफल आयोजन में संत बालकदास महाराज, समाजसेवी कैलाश दवे, पदमचंद टांक, विशाल दवे, जवरीलाल बोराणा सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजन की व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं एवं संत समाज ने सराहना की।

संत गोपालदास त्यागी जी महाराज की महंत पद पर नियुक्ति के साथ ही नरसिंहद्वारा की धार्मिक परंपरा को नया नेतृत्व प्राप्त हुआ है। श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में नरसिंहद्वारा की आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

रात में साहिब की सेवा, दिन में प्रेग्नेंट पत्नी की देखभाल शादी का दबाव बनाते ही निपटा दी नौकरानी को; फिर ऐसे लगाया लाश को ठिकान,
शादी का दबाव बना तो प्रेमिका की कर दी हत्या, शव सूटकेस में भर ट्रेन से ले जाकर फेंका; आरोपी गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित,
सड़क पर भीख मांगने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा से जोड़ा जाए:- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

error: Content is protected !!