सोजत: पावटी का बास माली समाज की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, ताराचंद टांक (सैनी) तेरहवीं बार समाज के चौधरी हुए निर्वाचित।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। माली समाज पावटी का बास मोहल्ले की हताई पर सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार वार्षिक आम बैठक का आयोजन चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार हताई में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले एवं माली समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज की पूजा-अर्चना से हुआ। यह पूजा कालूराम सोलंकी, गिरधारी गहलोत, रतन भाटी, पेमाराम गहलोत और देवाराम गहलोत सहित अन्य समाजबंधुओं द्वारा की गई।

बैठक में वर्तमान चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मोहल्लेवासियों के आग्रह पर धनराज गहलोत और राकेश देवड़ा सहित उपस्थित सदस्यों ने लेखा-जोखा की जांच कर उसे सही पाया और सभी को अवगत कराया। समाज के लोगों ने हिसाब-किताब की पारदर्शिता एवं किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए चौधरी टांक (सैनी) का आभार व्यक्त किया।

परंपरा के अनुसार लेखा-जोखा की पुष्टि के बाद चौधरी टांक (सैनी) ने मौखिक इस्तीफा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात नए चौधरी के चयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। चौधरी टांक (सैनी) के विकास कार्यों, सुदृढ़ व्यवस्था, आपसी तालमेल और सुव्यवस्थित लेखा-जोखा का हवाला देते हुए रामचन्द्र देवड़ा और चम्पालाल गहलोत ने पुनः उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका लालाराम पालरिया और लेहराराम गहलोत ने समर्थन किया।
सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उपस्थित मोहल्लेवासियों ने श्री ठाकुर जी महाराज के जयकारों के बीच ताराचंद टांक (सैनी) को तेरहवीं बार चौधरी पद पर निर्वाचित किया और फूल-मालाओं से उनका स्वागत-अभिनंदन किया।

नवनियुक्त चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वर्तमान में निर्माणाधीन मंदिर एवं हताई निर्माण कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। हरीराम पालरिया ने बताया कि चौधरी टांक (सैनी) के कार्यकाल में नवीन मंदिर और हताई का निर्माण सौंदर्यपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है, जो समाज के लिए यादगार रहेगा।
बैठक में मोहनलाल गहलोत, राजाराम सोलंकी, सोहनलाल सांखला, रामचन्द्र सोलंकी, कानाराम गहलोत, सुमेर देवड़ा, प्रकाश सोलंकी, सुगनाराम गहलोत, बबलू पालरिया, चेतन गहलोत, दुर्गाराम सांखला, माणक गहलोत, दिनेश गहलोत, मिसरीलाल पालरिया, गोपाल सांखला सहित अनेक समाजबंधुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष चम्पालाल सांखला, बड़ाबास चौधरी गोरधन लाल गहलोत, नयापुरा चौधरी देवीलाल सांखला, धोलीवाड़ी चौधरी गणपतसिंह पालरिया, प्रेम पटवारी, विकास टांक, बालमुकुंद गहलोत, गौतम तंवर, प्रकाश टांक, खीवराज देवड़ा, प्रताप पालरिया, प्रेम सोलंकी, जगदीश पालरिया, दिनेश टांक, नरेंद्र तंवर, कमलेश सांखला, शंकर पालरिया, विकास गहलोत, कन्हैयालाल गहलोत, कैलाश सांखला, भाणाराम मास्टर, कैलाश सोलंकी सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
समापन पर चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने सभी मोहल्लावासियों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपील की और बैठक समाप्ति की घोषणा की।



