सोजत में पंच दिवसीय सदगुरू कबीर साहेब सत्संग समारोह शुरू, देशभर से संतो का होगा आगमन।

अकरम ख़ान
2 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। धनीधर्मदास साहेब कि पावन पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे शहर में कबीर पंथ संप्रदाय द्वारा पंच दिवसीय सदगुरू कबीर सत्संग समारोह एवं सात्विक महायज्ञ चौका आरती का आयोजन 26 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ गुरुवार सुबह 7 बजे गुरु महिमा के साथ हुआ। आयोजन के तहत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक सत्संग एवं हजूर साहेब के प्रवचन होंगे।

कबीर पंथ के आचार्य पंथ श्री हजूर अर्धनाम साहेब जी का 25 फरवरी को सोजत सिटी कि धरा पर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। भक्तों द्वारा पुष्प व मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम कबीर पंथ संप्रदाय का विश्वस्तरीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमुख आयोजन माना जा रहा है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कालूदास जी साहेब ने बताया कि देशभर से संत-महंत और श्रद्धालु सोजत पहुंच रहे हैं। काशी स्थित लहरतारा धाम से भी संत-महंत एवं भक्त कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे।

समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संतों और श्रद्धालुओं के लिए आवास तथा भोजन भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन की व्यवस्थाओं में श्री राम कछवाहा, कालूराम परिहार, पुखराज सांखला, चंपालाल सांखला, भीकाराम , ओमप्रकाश सांखला, उत्तम सांखला, कानाराम सांखला, जगदीश टांक, शेरू भाई, पाबूदास साहेब, धर्मीचंद जी, मांगीलाल परिहार सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम को लेकर सोजत क्षेत्र में भक्तों के बीच खासा उत्साह है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।

यह आयोजन कबीर पंथ भक्त समाज, सोजत सिटी द्वारा भगत श्री छगनलाल, टांक फार्म हाउस, बेरा कमेड़ा बाग के सामने, सोजत सिटी मे आयोजित हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!