सोजत

सोजत: पैकेजिंग फैक्ट्री भ्रमण से श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को मिला उद्योग जगत का लाइव अनुभव।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को सोजत सिटी स्थित मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण कर औद्योगिक दुनिया को नज़दीक से समझा। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।

प्रधानाचार्य बसंत कुमार परिहार के नेतृत्व एवं औद्योगिक भ्रमण प्रभारी शुचि शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस दौरे के दौरान फैक्ट्री संचालक आशीष श्रीवास्तव एवं यश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कागज के रोल और शीट से अत्याधुनिक जापानी मशीनों के माध्यम से प्रिंटिंग की जाती है, इसके बाद लेमिनेशन कर अंततः विभिन्न मशीनों से कटिंग कर आकर्षक पैकेजिंग बॉक्स तैयार किए जाते हैं।

फैक्ट्री के संस्थापक लोकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव एवं यश श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया तथा अल्पाहार की व्यवस्था कराकर अतिथ्य सत्कार किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नवनीत रॉय ने विद्यार्थियों को कविता पाठ के माध्यम से प्रेरित करते हुए बताया कि किस प्रकार व्यवसाय और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

भ्रमण कार्यक्रम में पीएमश्री प्रभारी महेश व्यास, मुकेश कुमार, कैलाश गुप्ता, लक्ष्मण कुमावत, अश्विनी कुमार, राजेश गौड़, गणपत पन्नू, मनोज अग्रवाल, अभिषेक जैन, अब्दुल कादिर एवं राजेंद्र जैन सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके भीतर करियर को लेकर नई सोच और प्रेरणा भी विकसित करने वाला साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏