बड़ी खबरसोजत

सोजत: बढ़ती चोरियों और अव्यवस्थाओ पर जनता में आक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध कि जमकर नारेबाजी।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। आमजन की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच जिला प्रशासन व जिला पुलिस अधिक्षक के नाम सोजत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि विगत कुछ समय से शहर में चोरी व लूट की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारी वर्ग में भय व असुरक्षा का माहौल बन गया है। हाल ही में प्रातः लगभग 4 बजे शहर के व्यस्ततम क्षेत्र काका चौराहा स्थित एक मोबाइल शोरूम में चोरी की गंभीर वारदात सामने आई, जिसने अज्ञात चोरो ने करीब एक करोड़ रूपये के मोबाइल व ढाई लाख रु नगद चुरा कर ले गये।

इसके अतिरिक्त दिनदहाड़े वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी, मोटरसाइकिल चोरी तथा ग्रामीण इलाकों में भी आपराधिक घटनाओं की खबरें लगातार मिल रही हैं। इन घटनाओं से कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आमजन में गहरी चिंता व्याप्त है।

ज्ञापन में शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर भी चिंता जताई गई है। काका चौराहा, उपखण्ड कार्यालय चौराहा, बस स्टैंड व मुख्य बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ट्रैफिक नियंत्रण के अभाव में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे न केवल आमजन को परेशानी हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। पूर्व में रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए होमगार्ड की तैनाती होती थी, लेकिन वर्तमान में पर्याप्त पुलिस बल व ट्रैफिक प्रबंधन के अभाव मे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगरपालिका द्वारा लगवाए गये सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी ज्ञापन में गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई है। बताया गया कि कई कैमरे बंद या अनुपयोगी स्थिति में हैं, कई स्थानों पर पोल व उपकरण क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। मरम्मत व रखरखाव के नाम पर भुगतान होने के बावजूद निगरानी व्यवस्था सक्रिय नहीं होने से प्रशासनिक जवाबदेही व वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया कि जनहित व लोक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि शहर में आमजन का प्रशासन पर विश्वास बहाल हो और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इस मौके पर बड़ी संख्या मे आमजनों के साथ शहर के व्यपारियो और गणमान्यजन उपस्थित रहे जिनमे किराना व्यापार संघ अध्यक्ष मोहनलाल, महेंद्र पालरिया,गौतम तंवर , घनश्याम लखानी, गजेंद्र सोनी,विशाल जैन , गजेंद्र सांखला , निर्मल वैष्णव , राजेंद्र परिहार, मनीष , ईश्वर वैष्णव , धनपत प्रजापत , रवि मेवाड़ा, हितेश परिहार,हनुमान वैष्णव,जवरीलाल बोराणा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏