सोजत: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई स्व. श्रीमती विमला राय भटनागर की पुण्यतिथि।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। शहर के मोदी मोहल्ला स्थित आर्य समाज परिसर में आर्य समाज के प्रधान दलवीर राय भटनागर की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती विमला राय भटनागर की पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाई गई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं ओम् जप के माध्यम से पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया गया।

कार्यक्रम में आर्य समाज के मुख्यमंत्री श्री नवनीत राय भटनागर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा राय भटनागर सहित समाज के अनेक अनुयायियों ने विधिवत आहुतियां दीं। वैदिक परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने स्व. विमला राय भटनागर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य यजमानों द्वारा बाहर से पधारे अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में विकास राय, अरविंद राय, विनोद राय, विपिन राय, विनीत राय भटनागर (पिंटू सा.), विवेक, विशाल, यश राय, दीपक, मनोज सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला मंडल की ओर से बाहर से आई महिलाओं का स्वागत श्रीमती चित्रलेखा भटनागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रमुख महिलाएं — श्रीमती अनिता राय भटनागर, ममता राय, तारा राय, रचना (बबली), कनिका, आरती राय एवं रितिक राय — भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

समारोह के समापन पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को विक्रम राय भटनागर द्वारा स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। अंत में जय राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!