सोजत: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत, नव निर्मित प्रवेश द्वारों का किया लोकार्पण।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजतसिटी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने सोजत नगर पालिका द्वारा नव-निर्मित भव्य प्रवेश द्वारों का विधिवत लोकार्पण किया। इसके पश्चात वे सोनाणा खेतलाजी मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को मेहनत व लगन के साथ फील्ड में सक्रिय रहकर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके माध्यम से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुँचता है।

अपनी जन्मस्थली सोजत आगमन पर मिले अपार स्नेह से अभिभूत मदन राठौड़ ने कहा कि सोजत उनकी जन्मभूमि और पाली उनकी कर्मभूमि है, जिससे उनका इस क्षेत्र और यहाँ के लोगों से गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गई अधिक जिम्मेदारियों के कारण वे परिवार को भी पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन जनसेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और कार्यकर्ता धरातल से लेकर शीर्ष स्तर तक जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से अधिकारियों तक पहुँचाकर उनका समाधान करवा रहे हैं।

सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि सोजत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व ढाणी में विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं तथा विभिन्न शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाया जा रहा है। वहीं नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकम ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बिना भेदभाव के प्रत्येक गली-मोहल्ले में सीसी सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं, जो कार्यकाल के अंत तक जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व अतिथियों का 21 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं बहुमान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरपतराज सोलंकी,सोजत नगरपालिका अध्यक्ष मंजु जुगलकिशोर निकुंम,मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तँवर,अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा,पार्षद जोगेश जोशी,शहजाद सिलावट,राकेश पंवार,तरुण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूरणेश्वर मंदिर में दर्शन किए तथा राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंचों की जीत, कहीं कांटे की टक्कर तो कहीं बड़े अंतर से मिली विजय,धीनावास में शिवलाल 326 मतों से जीते, सुरायता में मोतीलाल ने 528 मतों से दर्ज की जीत; रामासनी बाला में मनोहर देवी 516 मतों से विजयीधीनावास में शिवलाल, सुरायता में मोतीलाल और रामासनी बाला में मनोहर देवी ने दर्ज की जीत; बागावास में महज 8 वोटों से हुआ फैसला

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!