सोजत महोत्सव समिति की बैठक का आयोजन

सोजत स्थानीय बस स्टैण्ड स्थित उम्मेद गौ शाला में चैयरमेन प्रतिनिधि राजेश तंवर के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा की अध्यक्षता तथा संयोजक अनोप सिंह लखावत ,पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल एवं पालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ । बैठक में महोत्सव समिति के इवेंट एक्सपर्ट पुष्पतराज मुणोत ने आयोजन को लेकर विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए जिनका उपस्थित जनों ने अनुमोदन किया महोत्सव समिति अध्यक्ष पार्षद जोगेश जोशी ने प्रतिवर्ष आयोजन में मुख्य भूमिका नगर पालिका की रखने का सुझाव दिया जिसका पार्षद‌ ओम प्रकाश चौहान गुरु ,सुधीर दवे, राकेश देवड़ा एवं पार्षद नरेश सोनी सहित उपस्थित सामाजिक संस्थाओं वरिष्ठ नागरिक समिति ,पेशनर समाज, अभिनव कला मंच, सोजत सेवा मंडल ,भारत विकास परिषद् एवं प्रबुद्ध जनों ने समर्थन किया।
बैठक में महोत्सव का आगाज 11 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि पर सेजल माता मंदिर पर भव्य महाआरती के साथ करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताए, ऐतिहासिक दुर्ग पर लाईट एण्ड साउण्ड सिस्टम आकर्षक आतिशबाजी एवं अन्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया वहीं सत्य नारायण गोयल, चेतन व्यास ,महेन्द्र मेहता, हितेन्द्र व्यास ,ताराचंद सैनी ,सत्तु सिंह भाटी ने भी आयोजन को लेकर उपयोगी सुझाव एवं उनकी नियोजित प्रस्तुति को लेकर सुझाव दिए। इस मौके
अशोकसैन, चुन्नीलाल बोस, रसीद गौरी, जवरी लाल बौराणा महेन्द्र सिंह राव ,अकरम खान मनोज कुमार ,दीपक सिंह राजपुरोहित आदि। उपस्थित थे। बैठक समापन के बाद उपस्थित सदस्यों ने आयोजन स्थलों दुर्ग आदि का अवलोकन किया। इस मौके उम्मेद गौशाला सचिव पुष्पत राज मुणोत एवं सदस्य अनोप सिंह लखावत ने गौशाला की तरफ से नव निर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया।

error: Content is protected !!