सोजत में गणगौर महोत्सव की धूम: गाजे-बाजे के साथ निकली गणगौर-ईसर की सवारियां, महिलाओं ने किया पारंपरिक पूजन

सोजत | वरिष्ठ पत्रकार: ओमप्रकाश बोराणा
राजस्थान के सोजत कस्बे में शनिवार सायंकाल गणगौर महोत्सव के अवसर पर पावटा चौक में भव्य मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मेले में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जहां पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं मंगलगीत गाते हुए सिर पर गणगौर की प्रतिमाएं लेकर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मेले का वातावरण ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों की मधुर धुनों से गूंज उठा। महिला मंडलों ने समूह में पारंपरिक मंगल गीत गाते हुए गणगौर प्रतिमाओं की स्थापना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सौभाग्य की कामना की। पूरे आयोजन में लोकसंस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों—नयापुरा, माहेश्वरियों का बास, मालियों का बड़ा बास, आऊवों का बास एवं सुनारों के बास से गणगौर-ईसर की सवारियां भव्य रूप से पावटा चौक पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने सवारियों का स्वागत कर विशेष पूजन किया और परिक्रमा करते हुए भक्ति गीत गाए।
मेले में मेलार्थियों ने चाट, आईसक्रीम, दही बड़ा और पानी पुड़ी जैसे व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिला।
आगामी कार्यक्रमों की झलक: गणगौर महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में भी कस्बे के विभिन्न स्थानों पर मेले और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—
रविवार: रामेलाव तालाब
23 मार्च: कालागोरा भेरू मंदिर, जैतारणिया गेट
24 मार्च: जोधपुरिया गेट
25 मार्च: हाडिया कुआ चौक
26 मार्च: चांदपोल गेट के बाहर
27 मार्च: मेला चौक, राजपोल गेट, मुख्य बाजार
इन आयोजनों में भी गणगौर पूजन के साथ पारंपरिक मेले भरेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहेगा।
सोजत में गणगौर महोत्सव ने एक बार फिर लोकपरंपरा, आस्था और सांस्कृतिक एकता की सुंदर मिसाल पेश की है, जहां महिलाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
अनुराधा राठौर
लीला राठौर
बेबी राठौर
रामकन्या राठौर
संतोष बोराना
नीतू राठौर
सीमा राठौर
दीपिका दहिया
संजू दहिया
चेतन राठौर
दीपिका
गहलोत
मनु सोलंकी, गीता राठौर
ऊषा राठौर,मीना गहलोत
कमला बोराणा,सीमा पंवार
सोहनी,संगीता बोराना
संतोष,मंजू ,रेखा,संगीता बोराणा
लीला भाटी



