सोजत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेरा का भव्य स्वागत, महिलाओं की भागीदारी पर दिया ज़ोर।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेरा के सोजत प्रवास के दौरान भाजपा सोजत मण्डल द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। रेदंड़ी रोड स्थित माधव नगर में आयोजित कार्यक्रम में सरिता गेरा का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरिता गेरा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने बजट 2026 को देश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे भारत आत्मनिर्भरता की ओर और तेजी से बढ़ेगा।

इस अवसर पर भाजपा की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सरिता गेरा को सोजत की विश्व प्रसिद्ध मेहंदी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम, पूर्व जिला महामंत्री मोहन जाट, जिला उपाध्यक्ष नरपतराज सोलंकी, राजेश तंवर, भंवरलाल सैणचा, हनुमान सिंह भैसाणा, श्रीमती हेमलता, हिरालाल काठेड़, राकेश पंवार, जितेंद्र व्यास, सुरेश जी, राकेश भटनागर, दीपक पंवार, नरपतसिंह सोड़ा, महेश सोनी, राजेंद्र शर्मा, श्रीमती अनीता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!