सोजत

सोजत में ‘मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान’ का शुभारंभ, वार्डवासियों ने रखी विकास की मांगें।

अकरम खान की रिपोर्ट।


सोजत। नगर पालिका सभागार में ‘मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 29 के वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने पालिका अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर वार्ड की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया।


बैठक में वार्ड में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ वर्तमान में जरूरी कार्यों पर भी सार्थक संवाद हुआ। वार्डवासियों ने बीते 5 वर्षों में हुए विकास कार्यों के लिए सोजत विधायक शोभा जी, पालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर एवं वार्ड पार्षद जोगेश कुमार लक्की का आभार व्यक्त किया। साथ ही कोरोना काल और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पालिका प्रशासन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की भी सराहना की गई।


इस दौरान वार्डवासियों ने एक मांग पत्र सौंपते हुए प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन, सामुदायिक भवन का निर्माण, अम्बे माता एवं श्रीराम उद्यान की चारदीवारी, महिला स्नानघर निर्माण तथा अम्बे माता के नाम से मुख्य द्वार बनाने की मांग शामिल रही।


पूर्व पार्षद जोगेश कुमार लक्की ने बताया कि वार्ड के विकास में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का निरंतर सहयोग रहा है, जिसके चलते सीसी सड़कें, डामरीकरण, नालियां, उद्यान, गौ सर्कल एवं पानी की टंकी जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित हुई हैं।


बैठक में सहायक अभियंता विजय सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिकारी जगदीश सोलंकी, सफाई निरीक्षक पूनमचंद, भूमि शाखा अधिकारी नगेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने अभियान की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सोहनलाल मालवीय, संतोष सिंह, महेंद्र फौजी, कालू सिंह, बाबूलाल सेन, बालकिशन मालवीय, गुलाबराम मालवीय, सोहन माली, दोलाराम, जुगलकिशोर दवे, जितेंद्र व्यास, पारसमल सिंगाड़िया, रणजीत सिंह राजपुरोहित, शाहीराम विश्नोई, रतन प्रजापत, मन्नालाल, केवलचंद, कविता चौधरी, कांता शाह, किरण सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏