सोजत में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा व गुलाबचंद कोठारी हुए शामिल।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक एवं श्रीराम मंदिर अयोध्या के कोषाध्यक्ष श्री गोविंदगिरी जी महाराज के श्रीमुख से पूरणेश्वरधाम सोजत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज विशेष धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा एवं गुलाबचंद कोठारी भी पूरणेश्वरधाम पहुंचे और कथा श्रवण का पुण्य लाभ लिया।

धाम परिसर में आगमन पर प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा एवं गुलाबचंद कोठारी का स्वागत आयोजक वचनाराम राठौड़ सहित राठौड़ परिवार एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पारंपरिक रूप से किया गया। इसके पश्चात दोनों अतिथियों ने संत श्री गोविंदगिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके श्रीमुख से प्रवाहित हो रही श्रीमद्भागवत कथा को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया।

श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्री गोविंदगिरी जी महाराज ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन को धर्ममय बनाने का संदेश दिया। कथा स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु, अनेक अतिविशिष्ट अतिथि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरणेश्वरधाम परिसर जयकारों व भक्ति भाव से गूंज उठा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!