सोजत में 17 दिसंबर को मनाया जाएगा पेंशनर्स डे, विचार गोष्ठी का होगा आयोजन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सोजत के अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि आगामी 17 दिसंबर को “पेंशनर्स डे” के अवसर पर पेंशनर भवन, सोजत के सभा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे शुरू होगा, जिसमें एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।

अध्यक्ष मोयल ने बताया कि पेंशनर समाज उपशाखा सोजत द्वारा समय–समय पर पेंशनरों के लिए विभिन्न सराहनीय सेवाएँ दी जा रही हैं।

इनमें पारिवारिक पेंशन संबंधी सहायता, मातृ–शिशु दुग्धपान कक्ष, डायलिसिस कक्ष, वार्षिक उत्सव, रोडवेज पास के लिए कैंप, नेत्र चिकित्सा शिविर, आयुर्वेद शिविर, मूक पशु–पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र की व्यवस्था तथा कोविड काल में दी गई विशेष सेवाएँ शामिल हैं।

साथ ही, पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र तैयार कराने में भी समाज की ओर से लगातार मदद की जाती रही है।

मोयल की अगुवाई में राम स्वरूप भटनागर, सत्तु सिंह भाटी, अशोक सैन, चेतन व्यास, शिवलाल जोशी, रशीद गोरी, महेंद्र माथुर सहित बड़े संख्या में पेंशनर समाज से जुड़े सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!