सोजत: वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत की बैठक आयोजित, शहर कि प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा- दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत के श्रीराम काम्प्लेक्स परिसर में स्थित कार्यालय में समिति की एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश ओझा ने की।
मिटिंग में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह दिनांक 06 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर एवं विद्यालय स्तर पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। तथा काव्य-गोष्ठी का आयोजित की जाएगी। आज की मीटिंग में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के आयोजन के संबंध में गहन विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।


इसी के साथ मिटिंग में सदस्यों द्वारा शहर की विभिन्न प्रमुख समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया। जिसमें शहर के सोजत क्लब का जीर्णोद्धार, शहर के कचरे के निस्तारण हेतु डम्पिंग-यार्ड का निर्माण, मुख्य मार्गों पर झुके हुए बिजली और टेलीफोन के पौल दुरुस्तीकरण, नाबालिग बच्चों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर नियंत्रण एवं आवारा पशुओं की रोकथाम जैसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई।


मिटिंग के अंत में शहर के लोकप्रिय जनकवि कैलाशदान चारण के देहांत पर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


तत्पश्चात, शहर की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को लेकर श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय सोजत को ज्ञापन दिया गया तथा इन मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की गई।


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, उपाध्यक्ष हितेंद्र व्यास, सचिव हीरालाल आर्य,डाॅ. रशीद गौरी, चेतन व्यास, गोवर्धनलाल गहलोत, मोहनलाल राठौड़, राधाकिशन गहलोत, शिवनारायण शर्मा, अशोक सेन एवं श्यामलाल परिहार आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!