सोजत: सड़क पर मवेशी आने से हुआ हादसा, बस अनियंत्रित होकर किनारे लगी — एक युवक घायल।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। नेशनल हाईवे 162 पर सांडिया के पास सोमवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, अचानक मवेशी सड़क पर आ जाने से चालक बस को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा लगी।

हादसे में बस में सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत सोजत हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही चंडावल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बस एवं मार्ग को सुरक्षित करवाते हुए यातायात को पुनः सुचारू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!