सोजत: समाजसेवी नरपतसिंह दहिया को मातृ शोक,मातृशक्ति रुकमा कंवर का देहांत।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर के समाजसेवी नरपतसिंह दहिया की माताजी एवं पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष निहालसिंह दहिया की दादीजी श्रीमती रुकमा कंवर (76 वर्ष), धर्मपत्नी स्वर्गीय अमरसिंह जी दहिया (न्याय विभाग) का शनिवार रात्रि को निधन हो गया।

उनके निधन की खबर फैलते ही सोजत शहर सहित कांग्रेसजनों व समाज में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत रुकमा कंवर धार्मिक, सरल व सामाजिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिनका समाज में विशेष सम्मान था।

रविवार को उनकी अंतिम यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंव पूर्व प्रधान श्री राजेशसिंह कच्छवाह सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अंतिम दर्शन के दौरान लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शोकाकुल परिवारजनों—पुत्र नरपतसिंह दहिया, विनोद सिंह दहिया, तारूसिंह व जयसिंह,कंवरसा-चेतन सिंह,ओमसिंह, पौत्र निहाल सिंह, सूरज सिंह, आनंदपाल सिंह, पड़पौत्र उदय सिंह सहित समस्त दहिया परिवार को शहर के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं व सामाजिक संगठनों ने ढांढस बंधाया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!