सोजत: समाजहित के कार्य समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं – सीमा मनानी, पर्यावरण प्रेमी सीमा मनानी काशबनम साहित्य परिषद ने किया बहुमान।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली जयपुर निवासी पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी सीमा मनानी को शबनम साहित्य समिति द्वारा भव्य सम्मान से नवाजा गया। समिति के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अब्दुल समद राही ने राही मंजिल के अतिथि सभागार में आयोजित समारोह में सीमा मनानी को पगड़ी व उपरना पहनाकर तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
सीमा मनानी संस्था के निमंत्रण पर जयपुर से एक दिवसीय प्रवास पर सोजत पहुँची थीं। इस अवसर पर अध्यक्ष अब्दुल समद राही ने कहा कि श्रीमती मनानी वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान तथा सामाजिक सरोकारों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में अयान खान ने बधाई देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के उत्थान के लिए समर्पित लोग ही वास्तविक परिवर्तन लाते हैं। सीमा मनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज हित में किए गए कार्य समाज में समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। इससे सकारात्मक बदलाव, एकता और सामूहिक भलाई को गति मिलती है।”
समारोह में अब्दुल गनी ताजक, अनवर पठान, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल, फ़कीर मोहम्मद पठान, रिहाना रानू, मोहम्मद जावेद, सीमा परवीन, मोहम्मद इम्तियाज राही, मोहम्मद उमैर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सीमा मनानी के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियानों को और व्यापक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।



