सोजत सिटी में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की भव्य तैयारियां, 31 जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा,रात्रि मे होगी भजन संध्या।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। शहर में जांगिड़ समाज द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 31 जनवरी को पूरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

नयापुरा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक टेन्ट सजाया गया है।

महोत्सव के तहत आज शुक्रवार रात्रि को महिला मंडल द्वारा भक्ति संगीत एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा की आराधना करेंगे।

वहीं शनिवार 31 जनवरी को प्रातः नयापुरा स्तिथ श्री विश्वकर्मा जी मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

शोभायात्रा नयापुरा स्तिथ भगवान श्री गणेश जी मंदिर से प्रारंभ होगी जो नयापुरा स्तिथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी मंदिर पहुचेगी जहां समाजबंधुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार होते हुए हाइवे पर स्तिथ इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के सामने स्तिथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर पहुचेगी, जहाँ भामाशाहों एंव प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

नयापुरा स्तिथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी मंदिर पर 31 जनवरी सायं: 7:15 बजे महाआरती का आयोजन होगा, वहीं रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम की तैयारियों में सुरेंद्र जागिड़, जितेंद्र किंजा, मनीष जागिड़, अमित शर्मा, आशीष जागिड़, भागीरथ जागिड़, प्रमोद जागिड़, रणजीत जागिड़ सहित समाज के सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!