सोजत सेवा मण्डल की प्ररेणा से श्री नरपतराज मुणोत का मरणोपरांत नेत्र दान

राकेश भटनागर


सोजत – स्थानीय सोजत सेवा मंडल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत, ताराचंद टांक के अथक प्रयासों से आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चेप्टर पाली के सहयोग से श्री नरपत राज मुणोत, मुणोतो का बास, सोजत सिटी के मरणोपरांत इनके भाई लखपतराज, दलपतराज मुणोत की आपसी सहमति होने पर दिवंगत आत्मा की दोनों नेत्रों का दान नैत्र टेक्नीशियन रईस खान द्वारा निकाल कर नेत्रों को आई बैंक चेप्टर पाली के केवलचंद कवाड, हुकमीचंद मेहता,भंवरलाल सेमलानी, महेन्द्र मेहता, हेमंत चौपड़ा के मार्फत जयपुर भिजवाया गया जिससे दो जीवन की नैत्र ज्योति रोशन होगी। मरणोपरांत नेत्रदान का परिवार द्वारा निर्णय लेने से श्री नरपतराज मुणोत का नाम अमर कर दिया एवं श्री नरपतराज मुणोत का नेत्रदान से परिवार एवं सोजत सेवा मण्डल का नाम रोशन के लिए प्रेरणा स्रोत बने।
इस मौके पर सेवा मंडल उपाध्यक्ष देवीलाल सांखला, हरिनारायण पाराशर, संजय संचेती, राजेश भंडारी, महावीर श्रीश्रीमाल आदि उपस्थित रहे।

सोजत पालिका चुनाव में भाजपा ने खोले पत्ते, 40 वार्डों में प्रत्याशी घोषित — कांग्रेस की सूची भी सामने, अब आमने-सामने होगा चुनावी मुकाबला

सोजत नगरपालिका चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की वार्डवार सूची, कांग्रेस ने भी उतारे उम्मीदवार; चेयरमैन पद अनारक्षित होने से बढ़ी सियासी हलचल

error: Content is protected !!