सोजत: स्थानीय पेंशनर समाज भवन में पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल की अध्यक्षता में गेट टू गेदर का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।

इस मौके मोयल ने वर्ष 2025 में पेशनर समाज द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों सामाजिक सरोकारो से संबंधित कार्यों एवं पेंशनरों की समस्याओं से संबोधित समाधान कारक कार्यों पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ सदस्य रामस्वरूप भटनागर ने पेंशनरों की आरजीएचएस संबंधी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी । चेतन व्यास ने सामाजिक सरोकारों से संबंधित भावी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेंशनर समाज द्वारा आगामी दिनों में नैत्र परीक्षण शिविर, रोडवेज पास एवं स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। वहीं एकाउंट अफिसर रामेश्वर मैन एवं अनिल जैन ने पेंशनरों की मासिक बिल संबंधी प्रक्रिया की संपूर्ण तकनीकी जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर दास पुरुषवाणी ने पेंशनरों के विधिक अधिकारों पर चर्चा की। गेट टू गेदर में वर्ष 2025 के खटे मीठे अनुभव साझा किए गए तथा वर्ष 2026 के प्रथम दिवस पर शुभ कामनाएं देते हुए आपसी सामंजस्य से वर्ष 2026 को पेंशनरों के लिए सुविधायुक्त बनाने पर सुझाव दिए।

इस दौरान शारीरिक शिक्षक संघ संरक्षक सलुसिंह भाटी ने बताया कि पेंशनर समाज युवाओं एवं छात्रों की शारीरिक गतिविधियां तथा खेलकूद संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करेगा, शंकर लाल पारीक महेन्द्र माथुर, अब्दुल समद राही अशोक सैन, परेश लोढ़ा ,झूमरलाल गर्ग, यासीन आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!