सोजत माली समाज में वंशावली संरक्षण की पहल, रावजी का सहयोग लेने का निर्णय

राकेश भटनागर

सोजत सिटी। सोजत माली समाज के पूर्वजों के इतिहास एवं वंशावली को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को सोजत माली समाज बड़ा बास के चौधरी से गोवर्धन लाल जी पुत्र श्री दीपाराम जी बड़ा बास के यहां वंशावली वाचन कार्यक्रम रखा गया, अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समाज के ऐतिहासिक अभिलेखों को संकलित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में माली समाज बड़ावास के चौधरी, पंच एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सैनिक क्षत्रिय फूल माली वंशावली के अंतर्गत रावजी राजकुमार जी के माध्यम से समाज के पूर्वजों की वंशावली एवं ऐतिहासिक विवरणों को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि समाज के पूर्वजों का इतिहास लगभग 800 वर्षों से भी अधिक पुराना है। इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए वंशावली लेखन एवं पुराने अभिलेखों के संकलन का कार्य किया जाएगा। इस पहल के तहत समाज के परिवारों की जन्म, मृत्यु, विवाह, गोदनामा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को वंशावली में दर्ज किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपने पूर्वजों एवं पारिवारिक इतिहास की जानकारी मिल सके।

इस कार्य के अंतर्गत समाज के परिवारों से संपर्क कर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। बैठक में समाजबंधुओं से आग्रह किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान करें तथा अपने परिवार की सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लिया निर्णय

इस अवसर पर सोजत माली समाज के अध्यक्ष श्री चम्पालाल सांखला, चौधरी गोरधनजी गेहलोत, चौधरी देवी लाल सांखला, चौधरी गणपत सिंह पालरिया, माली समाज के जिला अध्यक्ष एवं चौधरी ताराचंद टांक, लुंबा राम सांखला, नरपतजी, प्रेमजी गेहलोत, नारायणजी माली,  राजेश तंवर,पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल टॉक, सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने समाज की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की इस पहल का समर्थन किया और इसे सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

समाज का मानना है कि वंशावली संरक्षण की यह पहल न केवल पूर्वजों की स्मृतियों को सहेजने का माध्यम बनेगी, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी पारिवारिक जड़ों और सामाजिक इतिहास से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


सोजत पंचायत समिति चुनाव: भाजपा ने सभी 15 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, चुनावी मुकाबले को लेकर बढ़ी सरगर्मी
वार्ड 1 से 15 तक भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, पंचायत समिति चुनाव में पार्टी ने सभी सीटों पर ठोकी ताल

error: Content is protected !!