सोजत। स्व. अमर सिंह दहिया की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व सत्संग, परिवार सहित सोजत के गणमान्य लोग हुए शामिल।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। स्वर्गीय अमर सिंह दहिया की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को सोजत स्थित उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि एवं सत्संग कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और स्मृतियों से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।

पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में स्व. अमर सिंह दहिया की स्मृति में सोजत अस्पताल में डायलिसिस हॉल का निर्माण करवाया गया, जिसे समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने इसे दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिवारजनों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. दहिया को स्मरण किया। उल्लेखनीय है कि स्व. अमर सिंह दहिया न्याय विभाग में सेवाएं दे चुके थे और अपने कर्तव्यनिष्ठ व सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा वास एवं भजन-सत्संग की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्यात्मा को नमन किया।

इस अवसर पर रिया कंवर दहिया, सुनिता कंवर, इन्द्रा कंवर, मनोहर कंवर, ओम कंवर, शर्मिला कंवर, पुष्पा बाईजी, जेठी बाईजी, गीता बाई, नरपतसिंह दहिया, विनोद सिंह, निहाल सिंह, आनंद सिंह एवं सुरज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं भावुक वातावरण में हुआ।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!