सोजत: सेवा भारती संस्कार केंद्रों पर सावित्रीबाई फुले जयंती पर प्रेरणादायी कार्यक्रम, बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाओं का हुआ वितरण।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सेवा भारती द्वारा संचालित सोजत नगर के तीनों संस्कार केंद्र—लोहार बस्ती, बिलाड़िया दरवाजा एवं हरिजन बस्ती—पर प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के शुभ अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शांति बाई, निवासी बेरा गौरवा, द्वारा ₹2700/- मूल्य की 100 अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में शांति बाई की पुत्रवधू जयश्री परिहार ने बच्चों को संस्कारों के साथ शिक्षा में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखते हुए बताया कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देने वाला सशक्त माध्यम है, जो संस्कारों के साथ मिलकर व्यक्ति को समाजोपयोगी बनाती है।

अभ्यास पुस्तिकाएँ प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने इस सहयोग के लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणास्पद वातावरण में संपन्न हुआ।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!