सोजत:आयुष भर्ती में पैथी-वार वर्गीकरण की मांग,सौपा ज्ञापन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। आयुष मेडिकल ऑफिसर सीधी भर्ती 2025 में संयुक्त रोस्टर बनाए जाने को लेकर यूनानी चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष पाली डॉ. मो. मोइनुद्दीन के नेतृत्व में समस्त यूनानी डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एवं आयुष मंत्री प्रेमचंद बेरवा के नाम ज्ञापन एसडीएम सोजत सिटी के मार्फत सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि एनएचएम राजस्थान के अंतर्गत निकली इस भर्ती में पहली बार सभी आयुष पद्धतियों का संयुक्त रोस्टर बनाया गया, जबकि पूर्व में प्रत्येक पैथी का रोस्टर अलग-अलग रहा है। परीक्षा में प्रश्नपत्रों की कठिनाई में अंतर होने से आयुर्वेद का कटऑफ अधिक और यूनानी का कम रहने की आशंका जताई गई है, जिससे यूनानी पद्धति को नुकसान पहुंचेगा।

यूनानी चिकित्सकों ने मांग की कि आयुष मिशन में सभी पद्धतियों को समान दृष्टि से देखते हुए पदों का पैथी-वार अलग-अलग वर्गीकरण किया जाए, ताकि सभी को न्यायसंगत अवसर मिल सके।

ज्ञापन देते समय डॉ मोहम्मद मोईनुद्दीन , मो जुनैद रज़ा , मोहसिन ख़ान , आसिफ़, शाहरुक मौजूद थे ।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!