पाली जिले में शीतलहर का असर: कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 6 से 8 जनवरी तक रहेगा अवकाश,जिला कलेक्टर ने कि घोषणा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

पाली। जिले में जारी तेज शीतलहर को देखते हुए जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 8 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला कलक्टर ने बताया कि अवकाश केवल कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा, जबकि शेष कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी और विद्यालय खुले रहेंगे। यह आदेश जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवकाश अवधि के दौरान विद्यालयों के अध्यापक एवं अन्य कार्मिक नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि पाली जिले में 1 जनवरी से ही कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी शीतलहर के चलते जिला कलेक्टरों द्वारा स्कूलों में अवकाश की घोषणा की जा चुकी है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!