सोजत:वरिष्ठ नागरिक समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। वरिष्ठ नागरिक समिति,सोजत के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के तहत राज पब्लिक सी.से. स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, श्री विनायक महाविद्यालय एवं आईमाता महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक लक्ष्मणराम पालड़िया थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष सुरेश ओझा, राज पब्लिक स्कूल के मेनेजिंग डायरेक्टर किशनाराम चौधरी, सत्यनारायण गोयल, डाॅ. रशीद ग़ौरी, विरेन्द्रसिंह लखावत, चेतन व्यास, मोहनलाल राठौड़, श्यामलाल परिहार, प्रिंसिपल नुसरत परवीन, मीता मेम एवं मीठूसिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में उपस्थित सभी प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को समिति की ओर राज पब्लिक स्कूल के एमडी किशनाराम चौधरी एवं समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा के करकमलों से पेन-सेट दिए गए।
स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज 08.01.26 गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय,सोजत में 11:30 बजे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें महाविद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों के लिए विषय ‘भारत में बढ़ता साइबर अपराध एक चुनौती’ तथा विद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों के लिए ‘राष्ट्र के समक्ष वर्तमान में चुनौतियां एवं उनका समाधान’ विषय रखा गया है।



