सोजत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कल रहेंगे सोजत दौरे पर,श्रीमद् भागवत कथा में होगे सम्मिलित।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार को सोजत के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ जयपुर से प्रातः 9 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे सोजत पहुंचेंगे।

सोजत आगमन पर वे नगरपालिका द्वारा शहर में बनाए गए विभिन्न प्रवेश द्वारों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे राठौड़ पूरणेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां वे पूरणदासजी महाराज की समाधि स्थल पर दर्शन करेंगे।

दर्शन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि इस कथा का वाचन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रमों के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सायं 4 बजे सोजत से पाली के लिए रवाना होंगे।

error: Content is protected !!