स्वामी श्री गोविंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में बचनाराम राठौड़ ने लिया संत बनने का संकल्प, कल पुनेश्वर धाम में होगा दीक्षा कार्यक्रम

सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

बड़ी खबर | धर्म समाचार

पुनेश्वर धाम से एक बड़ी धार्मिक खबर सामने आई है। स्वामी श्री गोविंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में बचनाराम राठौड़ ने अपने परिवार से विधिवत आज्ञा लेकर संत जीवन को अपनाने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक और भावनात्मक अवसर पर परिजनों ने उन्हें सॉल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके निर्णय को सहर्ष स्वीकार किया।

परिजनों के अनुसार बचनाराम राठौड़ लंबे समय से अध्यात्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर थे। उन्होंने सांसारिक मोह-माया से विरक्त होकर संत बनने का निश्चय किया, जिसमें पूरे परिवार ने उनका समर्थन किया। यह दीक्षा कार्यक्रम कल स्वामी श्री गोविंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में श्री पुनेश्वर धाम मंदिर में विधि-विधान से संपन्न होगा।

वहीं श्री पुनेश्वर धाम में पिछले 6 दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन भी चल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भक्ति भाव में लीन हो रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आ रहा है।

इस अवसर पर श्री बचनाराम राठौड़ ने कहा कि वे पिछले 4 वर्षों से अन का त्याग कर चुके हैं और निरंतर भक्ति में लीन हैं। उन्होंने कहा,
“मैंने अपना जीवन परमात्मा की सेवा में समर्पित करने का निर्णय लिया है। आगे भी प्रभु की शरण में रहकर मानव सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलता रहूंगा।”

वहीं उनके पुत्र महेंद्र राठौड़ ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पिता लंबे समय से ईश्वर भक्ति में रमे हुए हैं और संत बनने की उनकी यह इच्छा वर्षों पुरानी है। उन्होंने कहा,
“मेरे पिताजी का संकल्प है कि वे पूरा जीवन परमात्मा की शरण में रहकर बिताएं और हमें भी भक्ति का मार्ग दिखाएं।”

बचनाराम राठौड़ का यह निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। स्वामी श्री गोविंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!