सोजत: श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य सम्पूर्ण समारोह, संत वचनाराम जी राठौड़ को मिली “संत” की उपाधि।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। पिछले सात दिनों से सोजत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ रविवार को विधिवत वैदिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना के साथ सम्पूर्ण हुई। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री गोविंदगिरी जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित इस पावन कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।

कथा समापन के पावन अवसर पर बीते चार वर्षों से उपासना व तपस्या में लीन श्री वचनाराम राठौड़ को वानप्रस्थ आश्रम की दीक्षा प्रदान कर उन्हें संत की उपाधि से अलंकृत किया गया। परम पूज्य स्वामी श्री गुरु शरणानन्द जी महाराज (गोकुल) एवं कथा व्यास श्री गोविंदगिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस दीक्षा समारोह में दर्जनों साधु-संतों, समस्त राठौड़ परिवार, आम घांची समाज, सोजत नगरवासी तथा हजारों श्रद्धालुजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

वानप्रस्थ दीक्षा उपरांत नवपदस्थापित संत वचनाराम जी राठौड़ अब जीवन में संयमपूर्वक साधना करते हुए भक्ति व तपस्या का मार्ग अपनाएंगे। इस अवसर पर घांची समाज के प्रवासी बंधु, नगर के विभिन्न धार्मिक संगठनों, व्यापार मंडल, स्वयंसेवी संस्थाओं, सोजत उपखंड पत्रकार संघ सहित अनेक समाजों के पंच एवं चौधरीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सरस संचालन श्री ओम आचार्य (फालना) ने किया।

कथा की सम्पूर्णता के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर धार्मिक लाभ प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में आम घांची समाज सोजत, आयोजक राठौड़ परिवार, श्री महेंद्र राठौड़, समाज अध्यक्ष श्री नरपतराज सोलंकी, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मंजु जुगल किशोर निकुंम, श्री जुगल किशोर निकुंम, भारतीय घांची समाज महासभा पूर्णेश्वर धाम अध्यक्ष श्री नेनाराम निकुंम, श्री मदन पंवार, श्री बाबूलाल पंवार सहित समस्त कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का विशेष योगदान रहा।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!