सोजत:श्री गुलाब बाई मेहता माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति के रंगों में रंगा गणतंत्र दिवस समारोह।

अकरम खान कि रिपोर्ट।


सोजत। सोजत नगर स्थित श्री गुलाब बाई मेहता माध्यमिक विद्यालय में 77 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् श्री महेंद्र मेहता द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं संस्था सदस्य श्री नरपत राज मुणोत ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर काव्यमय संदेश प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।
नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बालक-बालिकाओं की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।


प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र सिघवीं ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। वहीं प्रबन्ध समिति सदस्य श्री दिवेश मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं नियमों के पालन का संदेश दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री महेंद्र मेहता ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने, सत्य बोलने एवं देश के लिए ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। संस्था प्रधान श्री वीरेंद्र कुमार श्रीमाली ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम का संचालन श्री किशनाराम पटेल एवं श्री नवीन कुमार जोशी ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती आरती जैन, श्री भगवत सिंह, श्रीमती ज्योति भाटी, श्री लक्ष्मणराम, श्रीमती मधु टेलर, श्री संदीप, श्री प्रियुष कुमार एवं सुश्री पलक सहित अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा।
सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया तथा देशभक्ति के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!