सोजत

सोजत रोड़ में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत रोड़। पाली जिला मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सोजत रोड स्थित रामदेव वाटिका में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में समाज के जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जवरी लाल कुकरा, महामंत्री प्रकाश धुपड़, कोषाध्यक्ष किरण कुमार जवड़ा सहित उपाध्यक्ष कैलाश चंद सहदेव (चंडावल), जयंतीलाल खजवाणिया (मारवाड़ जंक्शन), अशोक कुमार खजवाणिया (सुमेरपुर), संपत राज खजवाणिया (सोजत रोड), सुरेश खजवाणिया (पाली) ने अपने-अपने पदों की शपथ ली। वहीं शिव प्रसाद सहदेव को पाली जिला शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी तथा गुण प्रकाश कड़ेल को पाली जिला प्रवक्ता पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा अनेक पदाधिकारियों व जिला प्रतिनिधियों ने भी शपथ ग्रहण की।

समारोह के मुख्य अतिथि एनसीबी डायरेक्टर घनश्याम सोनी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में स्वर्णकार समाज को संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक एकता और नशामुक्ति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए युवाओं की सकारात्मक भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

पाली जिला महामंत्री प्रकाश सोनी ने जिले में सामाजिक विकास एवं सकारात्मक परिवर्तन को लेकर अपना विजन समाज के समक्ष रखा।

विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद मोसुण, प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष तुनघर, भाजपा नेता किशन लाल खजवाणिया, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सेवा संस्थान के प्रदेश संरक्षक कैलाश चंद्र भामा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोतीलाल अडाणिया सहित जोधपुर, ब्यावर, रायपुर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर व पाली जिले से आए अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सरल व प्रभावी संचालन प्रकाश धुपड़, गुण प्रकाश कड़ेल एवं शिव प्रसाद सहदेव ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏