सोजत

जाडन: ॐ आश्रम की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कि द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न।

अकरम खान कि रिपोर्ट।

सोजत/जाडन।परम पूज्य विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस श्री स्वामी महेश्वरानंद पुरी जी महाराज द्वारा संस्थापित विश्व के अद्वितीय एवं दिव्य ॐ आश्रम की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

महोत्सव में महामंडलेश्वर श्री स्वामी शिवस्वरूपानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी चेतनगिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी फूलपुरी जी महाराज, वेदांताचार्य स्वामी राजेन्द्र पुरी, स्वामी योगेश पुरी, सुदर्शन पुरी, शिव पुरी, आनंद पुरी, डॉ. मार्टिन सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं ग्राम सरपंच जाडन श्री मुकेश दायमा, पूर्व सरपंच श्री लक्ष्मण सेन, श्री महेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश गर्ग, श्री झूमरलाल गर्ग, श्री कपिल अग्रवाल, श्री छगन मालवीय, श्री चंदन गर्ग, श्री राजू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण, विद्यालय के विद्यार्थी तथा देश-विदेश से पधारे श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान द्वादश ज्योतिर्लिंग महेश्वर महादेव के विधिवत अभिषेक से हुआ, जिसमें यजमान श्री नरेश सोनी ने परिवार सहित पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पश्चात हिंदू धर्म सम्राट परमहंस स्वामी माधवानंद पुरी जी महाराज का विधिवत पूजन एवं ध्वजा-आरोहण संपन्न हुआ।

समूचा समारोह आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता का सजीव उदाहरण बना। भजनों, वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के आशीर्वचनों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏