सोजत मे NSUI से जुड़े छात्रो मे जश्न का माहौल, राजेंद्र सिंह जाखोड़ा बने NSUI पाली जिला अध्यक्ष।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सक्रिय कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह जाखोड़ा को पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोजत में NSUI कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जाखोड़ा लंबे समय से छात्र हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति से पाली जिले में NSUI को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
इस मौके पर राहुल राठौड़, दिवेश सामरिया, प्रकाश भाटी, रुद्राक्ष सिंघारिया, विवेक परिहार, राकेश तंवर, जीतू, दीपांश, दानिश, कवन जीत एवं महेंद्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जाखोड़ा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और सक्रिय कार्यकाल की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि जाखोड़ा के नेतृत्व में छात्र समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और NSUI को जिले में और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।



