सोजत: नगर मे महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा,  झांकियां रहेंगी आकर्षण का केन्द्र।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। पांच मौहल्ला घांची समाज विकास समिति-सोजत द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में शिव ताण्डव,अघोरी, श्रीराम लला,श्रीराधा कृष्ण,वीर हनुमान सहित कई आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु चंग की थाप पर डांडिया नृत्य,छाता नृत्य एंव दुर्गा वाहिनी की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

घांची समाज के अध्यक्ष नरपतराज सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन दिन सभी समाजबंधु अपने अपने प्रतिष्ठान का अवकाश रखेगे, यह भव्य शोभायात्रा नवचौकिया पांच मोहल्ला भवन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए घांचियों की प्याऊ स्थित पूरणेश्वर धाम पहुंचेगी। वहां भगवान शिव का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा को लेकर समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिनमे अध्यक्ष नरपतराज सोलंकी,मोहनलाल बोराणा,श्यामलाल निकुंम,प्रकाश देवड़ा,वचनाराम भाटी,वचनाराम पंवार,सोनाराम परिहार,फाउलाल निकुंम,राकेश पंवार,तरुण सोलंकी,चुन्नीलाल बोराणा,भानाराम पंवार,मुन्नालाल निकुंम,चेनाराम भाटी सहित सभी समाजबंधु तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजन को भव्य और अनुशासित रूप देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे नगर में भक्तिमय वातावरण बनेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!