सोजत

सोजत में फागोत्सव-2026 की भव्य शुरुआत आज से,होगी भजनों की मिठास और फूलों की बारिश।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। चारभुजा फाग महोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में परंपरागत फाग महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव आज 11 फरवरी से 8 मार्च तक लगातार 26 दिनों तक सोजत शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शहर के अलग अलग  मंदिरों में विशेष शृंगार व विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात भजन मंडलियों द्वारा सुमधुर फाग-भजनों की संगीतमयी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की जाएगी तथा देवी-देवताओं को पुष्पों से होली खिलाई जाएगी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब जाएगा।

फाग महोत्सव का शुभारंभ आज 11 फरवरी को रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजमान गजानंद जी महाराज मंदिर, नयापुरा से होगा। समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन आयोजन रात्रि 8.30 बजे से 11 बजे तक होगा।

समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फाग महोत्सव में सहभागिता करें और भक्ति, संगीत व संस्कृति के इस दिव्य संगम का लाभ उठाएं।

यह महोत्सव सोजत की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा प्रतीक बनकर नगर को भक्तिरस से सराबोर करेगा।

फाग महोत्सव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

11 फरवरी – श्री गजानंद महाराज मंदिर, नयापुरा
12 फरवरी – श्री नागणेची माता मंदिर, बिलाड़िया गेट बाहर
13 फरवरी – श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर, आईओसी कॉलोनी
14 फरवरी – श्री रघुनाथ मंदिर, सिंघवियों का बास
15 फरवरी – श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, रामप्याऊ
16 फरवरी – श्री मेहन्देश्वर महादेव मंदिर, कृषि मंडी
17 फरवरी – श्री काला-गोरा भेरू मंदिर, जैतारणिया गेट
18 फरवरी – श्री ठाकुरजी मंदिर, घांचियों की बड़ी हथाई
19 फरवरी – श्री गोरधननाथ मंदिर, मुख्य बाजार
20 फरवरी – श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्रीमालियों का बास
21 फरवरी – श्री सोनाणा भेरुनाथ मंदिर, पाली रोड
22 फरवरी – श्री ठाकुरजी मंदिर, पावटी का बास
23 फरवरी – श्री जलेश्वर महादेव मंदिर, वाटर वर्क्स
24 फरवरी – श्री ठाकुरजी मंदिर, मालियों का बड़ा बास
25 फरवरी – श्री मुरलीमनोहर मंदिर, घोसीवाड़ा
26 फरवरी – श्री रघुनाथ मंदिर, सुनारों का बास
27 फरवरी – श्री चांवटा भेरू मंदिर, धानमंडी
28 फरवरी – श्री सीताराम मंदिर, मोदी मोहल्ला
1 मार्च – श्री भेरुनाथ मंदिर, आउवों का बास
2 मार्च – श्री राधाकृष्ण मंदिर, नर्सिंगपुरा
3 मार्च – श्री रघुनाथ मंदिर, सेवगो की बगेची मेला चौक
4 मार्च – प्रातः 10 बजे, श्री चारभुजानाथ मंदिर, कोट का मोहल्ला
5 मार्च – श्री नागणेचिया माता मंदिर, मुणोतों का बास
6 मार्च – श्री वीर हनुमान मंदिर, बस स्टैंड
7 मार्च – श्री सेजल माता मंदिर, कुम्हारों का बास
8 मार्च – श्री शीतला माता मंदिर, मेला चौक (समापन)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏