शोक समाचार,अजमा व्यापारी श्री सुगालराम  बोराणा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर



बड़े ही दुःख और भारी मन से सूचित किया जाता है कि सुप्रसिद्ध अजमा व्यापारी श्री सुगालराम  बोराणा का आज दिनांक 12 फरवरी 2026, गुरुवार को आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से परिवार सहित समस्त समाज एवं क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय श्री सुगालराम  बोराणा एक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ-साथ सरल, सौम्य और धर्मपरायण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन में ईमानदारी, परिश्रम और सेवा भाव को सदैव सर्वोपरि रखा। व्यापार क्षेत्र में उनकी पहचान विश्वास और सत्यनिष्ठा के प्रतीक के रूप में रही।

वे समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनका मिलनसार स्वभाव, स्नेहिल व्यवहार और सभी के प्रति अपनत्व की भावना उन्हें समाज में विशेष स्थान दिलाती थी। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से परिवार तथा समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती रही।

उनके निधन से परिवार ने अपना संरक्षक और समाज ने एक कर्मठ, सज्जन एवं सम्मानित व्यक्तित्व खो दिया है। यह अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।




🚩 शव यात्रा की सूचना

दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे
निवास स्थान बिलाडिया गेट के बाहर, पुनेश्वरधाम रोड से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम तक जाएगी।

समस्त समाज बंधुओं एवं श्रद्धालुजनों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।



शोक संतप्त परिवार

गणपत लाल, खरताराम, श्यामलाल, मदनलाल, मोहनलाल, ओमप्रकाश, घनश्याम, मुकेश, राकेश एवं समस्त बोराणा परिवार

🕉️ ॐ शांति 🕉️

सोजत निकाय चुनाव का बिगुल: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 40 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज

सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल होंगे नामांकन पत्र, जयपुर नगर निगम समेत प्रदेश की 19 निकायों में होगी प्रक्रिया

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!