सोजत: माली समाज नयापुरा के चौधरी बने देवीलाल सांखला,समाजबंधुओं ने किया भव्य स्वागत।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। कस्बे के नयापुरा स्थित माली समाज की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से देवीलाल सांखला को माली समाज नयापुरा का नया चौधरी नियुक्त किया गया। बैठक में समाज की एकजुटता और परंपराओं को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष चंपालाल सांखला, पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला, पंचगज सोहनलाल सांखला, किशनलाल कच्छवाह, नैनाराम चौधरी, कानाराम परिहार, राजेंद्र कुमार, राजेश सांखला, हेमाराम भाटी सहित नयापुरा माली समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

नियुक्ति के बाद अध्यक्ष चंपालाल सांखला ने देवीलाल सांखला को साफा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। नव-नियुक्त चौधरी देवीलाल सांखला ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, विकास और आपसी समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाज बंधुओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने माला व साफा पहनाकर देवीलाल सांखला का भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बैठक के बाद हथाई से देवीलाल सांखला को ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानपूर्वक उनके घर तक लेकर जाया गया।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!