सोजत

सोजत: 12 मार्च को धूमधाम से होंगी 11 बेटियों की शादी – दाती महाराज।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। राष्ट्रीय संत सेवा और गौ रक्षा कल्याण परिषद, दाती सेवा संस्थान पाली व वादी, नट, भाट जागृति संघ पाली के संयुक्त तत्वाधान व परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर परमहंस स्वामी निजस्वरुपानंदपुरी जी महाराज (दाती जी महाराज) के आशीर्वाद से वादी नट भाट समाज कि 11 कन्याओं का  सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

पहला पर्व गुरुवार से शुरू हुआ आज 11 बेटियों का विधिवत् रूप से लग्न लिखा गया लग्न में वर और वधु पक्ष से परिवारजन और रिश्तेदार भी मोजूद रहे यह कार्यक्रम श्री शनिधाम, गोल निम्बडा खेतावास पाली में आयोजित हुआ आगामी सामूहिक विवाह समारोह भव्य कार्यकर्म की रूप रेखा भी तैयार की गई इस अवसर पर जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, पाली, सिरोही, जालोर, अजमेर, बाड़मेर एवं ब्यावर सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज बंधु आगामी 12 मार्च 2026 को गुरुकुल आश्वासन बाल ग्राम आलावास सोजत में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होंगा।

कार्यक्रम में माँ श्रद्धा पूरी, माँ दया पूरी, माँ शिवानी जी, अर्जुन कुमार, रमेश भानावत, ओम परिहार, ताराराम नाथावत, भँवर पुरानी राजपुरा, ओमजी फोजी, मांगीलाल चेराई, जेठाराम थानेदार, सुगना राम, बींजाराम, श्रवन खिवंल, संपत सोलंकी, सुखदेव सोलंकी, चम्पालाल परिहार, अजय भानावत, भगवान जी भानावत, परमजीत सोलंकी, डूंगर सोलंकी, मदन हेमावत, गोरधन कुडेचा, कानाराम डाकलिया, सुख जी मानेचा, रमेश जी बावल, रमेश जी बगड़ी, ओम घंडावत , प्रकाश सिवेरा तथा महावीर जी (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक समरसता, सहयोग और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा मिलता है। श्री शनिधाम सरकार के आशीर्वाद से यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल है।

आयोजन समिति ने समाज के सभी बंधुओं से 12 मार्च 2026 को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है। इस अवसर पर दाती महाराज जी ने कहा कि समाज में मजबूती आएगी तो राष्ट्र मजबूत होगा राष्ट्र की उन्नति के समय समय पर समाज हित के लिए प्रयास करना चाहिए मेरी सेवा प्रकल्प यात्रा में मैंने मुख्यत सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखा है और राष्ट्र की सेवा में मेरा जीवन समर्पित है।

सामूहिक विवाह को लेके तेयारिया जोरो पर…

गुरुकुल की निदेशिका माँ श्रद्धा ने बताया की गुरुकुल आश्वासन बाल ग्राम को दुलहन की तरह सजाया जा रहा है विशाल पंडाल, भोजन पंडाल, विवाह वेदिया, तोरण द्वार, बारातो को रुकने के लिए अलग-अलग टेंट की व्यवस्था और पूरा गुरुकुल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा।

गणमान्यजनो कि भी रहेंगी  मौजूदगी…

श्री मदन राठोड प्रदेशाध्यक्ष भाजपा, श्री नरोतम मिश्रा पूर्व गृहमंत्री मध्य प्रदेश, श्री मदन दिलावर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, राजस्थान सरकार, श्री अविनाश गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार, श्री झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री ओटाराम देवासी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन विभाग, श्रीमति शोभा चौहान विधायिका सोजत, समाजसेवी, उद्योगपति आदि भी बेटियों को आशीर्वाद देने पहुचेंगे 12 मार्च को गुरुकुल आश्वासन बाल ग्राम आलावास सोजत

सामूहिक विवाह महोत्सव में इनका रहेगा भरपूर सहयोग…

समीरण दत्ता, समाजसेवी केवल चंद मांडोत, सौरव टांक उदयपुर, प्रदीप जैन, संजीव जैन, मुनिबहादुर, गुना राज, भेराराम अख़ावत, रमेश टोकरला, गोविंद अख़ावत, रमेश बावल, गोपाल सेहचा ने बढ़-चढ़कर सेवा के भाव दिखाए।

दाती महाराज के सान्निध्य में पिछले दो दशको से ट्रस्ट करवा रहा है सामूहिक विवाह…

अभी तक परमहंस दाती जी महाराज की प्रेरणा से श्री शनिधाम ट्रस्ट ने पिछले दो दशको में करीब 11000 से ज्यादा जरूरतमंद बेटियों की शादियां करवाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏