सोजत: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क जांच।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत राजकीय रघुनाथ जैन स्मृति चिकित्सालय सोजत में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 9 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच, उचित मार्गदर्शन और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं से बचाव किया जा सके।

शिविर में डॉ. देवी सिंह चौधरी तथा डॉ. अशोक गहलोत (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। वहीं डॉ. ओमप्रकाश सीरवी ने 9 महिलाओं की सोनोग्राफी कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया।

इस अवसर पर कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ताराराम चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर भावना, तकनीकी सहायक भगाराम जयपाल तथा आरएमएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी सहित चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ही डिलीवरी करवाने की सलाह दी।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!