सोजत

मेहंदी नगरी सोजत के युवा नेता इरशाद सिलावट बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मेहंदी नगरी सोजत के युवा नेता इरशाद सिलावट को प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नियुक्ति के बाद इरशाद सिलावट ने प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

गौरतलब है कि इरशाद सिलावट वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ खताई के सुपुत्र हैं। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहा है और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आया है।

इस अवसर पर कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने इरशाद सिलावट को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल गनी ताजक, पूर्व चेयरमैन मोहनलाल टांक, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, मदन पवार, भीखाराम सिरवी, गजेंद्र सोनी, पार्षद संतोष पिल्लाई, पार्षद सुनीता सोनी, बाबू खां मेहर, फकीर मोहम्मद पठान, मोहम्मद आलीम टांक, उद्योगपति राजेश सांखला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पालरिया, मनीष पालरिया, नरपत सिंह दहिया, नाजिम सिलावट, पार्षद नरेश बबलू, गयूर कुरैशी, पप्सा सिलावट, एडवोकेट अमीर खान सिलावट, इरफान अहमद शेख, निहाल सिंह दहिया, मास्टर खालिद सिद्दीकी, हुसैन शेख, हन्नान सिलावट, युवा नेता जावेद टाक, मास्टर हाजी अब्दुल सलीम सिलावट, दिनेश सोलंकी, मोहनलाल सोलंकी सहित अनेक कांग्रेसजन और गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏