सोजत: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1100 से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण, लाखों की अवार्ड राशि पारित।

अकरम ख़ान
2 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। स्थानीय न्यायालय परिसर में माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका स्तर पर दिनांक 14.03.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हेतु गठित बैंचों में प्रथम बेंच श्री दिनेश कुमार गढवाल, एडीजे सोजत की अध्यक्षता व सदस्य के रूप में सुश्री संगीता सिंघवी, अधिववता व श्री दिलीप सिंह, तहसीलदार सोजत तथा द्वितीय बेंच में ऐसीजेएम सुश्री साधनासिंह एवं सदस्य के रूप में अधिवक्ता श्रीमती सविता राजपुरोहित द्वारा प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों को जरिये राजीनामा प्रकरणों के निस्तारण के लिये समझाईश की गई।

इस लोक अदालत में 1846 प्रि लिटिगेशन व 618 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण रखे गये जिनमें से 1031 प्रि-लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुए 930229/- रूपये की अवार्ड राशि तथा 70 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुये 1551000 /- रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई।

लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों में श्री राजेश चौधरी, नरेन्द्र सेन, अभिषेक व्यास, हीरालाल सिंगाडिया आदि अधिववतागण, वित्तियों संस्थाओं के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारी धमेन्द्र, नेहा भाटिया, माणकलाल, चन्द्रदास, अरविन्द्र कुमार बालाराम, अक्षय जोधा, लोकेश टाक, दीक्षा चौधरी, आनन्द भाटी और तालुका विधिक सेवा समिति के कन्हैया लाल, दुलीचन्द कुमावत, सावल प्रभात व्यास, अशोक राव, सुनील आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!