बड़ी खबरसोजत

सोजत के अनोपसिंह लखावत बने चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन, “चारण समाज रत्न” सम्मान से भी नवाजे गये।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर की जानी-मानी समाजसेवी शख्सियत अनोपसिंह लखावत को उनकी सेवा भावना और समाजसेवा के कार्यों के लिए जोधपुर में 15 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में “चारण समाज रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन का चेयरमैन भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

चेयरमैन बनने पर अनोपसिंह लखावत ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे तन-मन-धन से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए बालिका शिक्षा और चिकित्सा सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

लखावत ने कहा कि समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है और वे जीवनभर समाज के ऋणी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चारण समाज के उत्थान और समाजसेवा के कार्यों के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे।

समारोह में संगठन के राजा भाई, चेतन भाई गढवी, प्रभुदान गढवी, रविदान गौड़, राजस्थान जोनल चेयरमैन ओमप्रकाश उज्जवल, श्रीमती जनक चारण, श्रीमती मिथिलेश चारण, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती सीता चारण, श्रीमती सुनयना चारण, राजस्थान जनरल सेक्रेटरी सरदार सिंह चारण, देशराज सिंह चारण, महेंद्र सिंह खारी और महेंद्र सिंह धारिया सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भवानीसिंह नोख ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या स्थित श्री शक्तिकुंज चारण मंदिर में समाजबंधुओं के सहयोग से करणी माता की प्रतिमा स्थापना का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे विजातीय विवाह नहीं करेंगे और न ही ऐसे विवाहों में भाग लेंगे।

इसके अलावा गुजरात के द्वारका धाम में स्थित शक्तिकुंज के विकास का कार्य भी समाज के दानदाताओं के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में गुजरात के आदिपुर (कच्छ) निवासी जब्बरदान गढवी को भी “चारण समाज रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला कलेक्टर व ग्लोबल सेक्रेटरी श्रीमती दमयंती गढवी ने बताया कि जब्बरदान गढवी ने चारण समाज के विभिन्न कार्यों के लिए करीब 17 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया है।

उन्होंने अपने जन्मस्थान आदिपुर (कच्छ, गुजरात) में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बालिका छात्रावास का निर्माण भी करवाया है तथा इसके संचालन के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपये की एफडी छात्रावास को समर्पित की है।

समारोह में प्रभुदान, मनहरदान, कोमल गढवी, महिपाल सिंह रेन्दड़ी, रघुनाथ सिंह लखावत रेन्दड़ी, दिलीप सिंह, अशोक सांखला सहित अनेक समाजबंधुओं के साथ भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल साँखला,पेन्शनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल,प्रांतीय अध्यक्ष-समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के रामस्वरूप भटनागर,पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी,फौजी अशोक सैन,जगदीश पाराशर,उपखंड पत्रकार संघ सोजत के अशोक खिची,ओम पाराशर,अब्दुल समद राही,धन्नाराम परिहार,प्रकाश राठौड़,आमीर रज़ा,अकरम खान,सहित बडी संख्या मे गणमान्यजनो ने कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए श्री लखावत को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन हर्षा गढवी (गुजरात) ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏