सोजत में 41 दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ का भव्य शुभारंभ 19 मार्च से।

अकरम ख़ान
2 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। नगर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च से 41 दिवसीय तुलसीकृत रामचरित मानस के अखंड पाठ का दिव्य एवं भव्य आयोजन 36 कौम के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 28 अप्रैल (वैशाख सुदी द्वादशी) तक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित होगा।

आयोजन के सहसंयोजक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि एवं समस्त प्राणी मात्र के कल्याण की भावना से संतों के सानिध्य में इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता गणपतलाल गहलोत के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम कौशल्या गार्डन (दवे फार्म हाउस), जोधपुरिया गेट के बाहर किया जाएगा।

इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा संतों के सानिध्य में रामचरित मानस के विभिन्न कांडों—बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, लंका कांड एवं उत्तर कांड का संगीतमय वाचन किया जाएगा, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

संयोजक मंडल में कैलाश दवे, जुगलकिशोर निकुंभ, ऐश्वर्या सांखला, राजेश तंवर, विकास टांक, गोरधनलाल गहलोत, राजेश सांखला, कीर्ति तंवर, विशाल दवे, राकेश पंवार, जागेश जोशी, गौतम तंवर, जबरीलाल बौराणा सहित अनेक गणमान्यजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!