सोजत: हजरत नुरशाह बाबा की दरगाह में बागड़ी परिवार द्वारा इफ्तार का हुआ आयोजन, रोज़ेदारों ने कि बड़ी संख्या में शिरकत।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहंशाह-ए-सोजत हज़रत नूरशाह बाबा दरगाह परिसर में आज बागड़ी परिवार की ओर से भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने उपस्थित होकर इफ्तार में शिरकत की।

इफ्तार दावत के मेजबान जनाब जहुरुद्दीन बागड़ी, जनाब अहमद बागड़ी एवं जनाब यासीन बागड़ी ने बताया कि रमजान के मुबारक महीने में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था करना उनके लिए गर्व और सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि माह-ए-रमजान इबादत, रहमत और बरकत का पाक महीना है, और शहंशाह-ए-सोजत के दरबार में रोज़ेदारों को इफ्तार कि दावत देना उनके लिए खुशी की बात है।

इफ्तार के दौरान दरगाह परिसर में भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का सुंदर माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सोजत मुस्लिम समाज के ACBO मोहम्मद रफीक, शरीफ बागड़ी, रूस्तम भाई, इंसाफ भाई,इकबाल चौहान, साहिल भाई, इंसाफ खां नेताजी,मो.जमिलुर्हमान, रमीज पठान, अनवर सोऊ, शाहबाज खान, राजु भाई बिहारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

सभी रोज़ेदारों ने मिलकर इफ्तार किया और रमजान के इस पवित्र महीने में आपसी भाईचारे, सेवा और एकता के लिए दुआएं

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!