सोजत: नवसंवत्सर के स्वागत में शहर में गुरुवार 19/3/2026 को होगा भव्य यज्ञ अनुष्ठान।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारतीय नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन के अवसर पर सोजत शहर में आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। आर्य समाज, सोजत के तत्वावधान में आज गुरुवार 19/3/2026 को प्रातः 7:30 बजे स्थानीय मोदियों के बास स्थित श्री सीताराम मंदिर के बाहर विशाल यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति प्रातः 9 बजे संपन्न होगी।

कार्यक्रम संयोजिका एवं योग शिक्षिका श्रीमती वीणा भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि नववर्ष के स्वागत हेतु आयोजित इस पावन अनुष्ठान में नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की जाएगी।

आर्य समाज के प्रधान दलवीर राय एवं मंत्री हीरालाल आर्य के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!