सोजत

सोजत में सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर: 10 गर्भवती महिलाओं की जांच, गंभीर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं का उपचार शुरू।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार 18 मार्च 2026 को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने 10 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

जांच के दौरान कुछ महिलाएं गंभीर एनीमिया (खून की कमी) से ग्रसित पाई गईं, जिन्हें तुरंत चिकित्सालय में भर्ती कर उनका उपचार प्रारंभ किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच बेहद आवश्यक है, जिससे जटिलताओं से बचाव संभव हो सके।

इस अवसर पर डॉ. नारायलाल चौधरी, डॉ. हिमांशी चौधरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गेहलोत सहित चिकित्सा टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ताराराम चौधरी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बाबूसिंह राजपुरोहित, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती निकिता मारू, वरिष्ठ तकनीकी सहायक भगाराम व जयलाल, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमलता पंवार एवं श्रीमती पूनम भाटी तथा आरएमएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी उपस्थित रहे।

वहीं डॉ. ओमप्रकाश सीरवी द्वारा गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी भी की गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय चिकित्सालय सोजत में प्रत्येक माह की 8, 18 और 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏