सोजत

सोजत: वरिष्ठजनो का हुआ होली स्नेह मिलन- हंसी, गीत, कविता, चुटकुलों और सम्मान के रंगों में रंगा रहा समारोह।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत के सौजन्य से श्री राजराजेश्वरी माता मंदिर में होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माता श्री राजराजेश्वरी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि त्यौहार समाज में समरसता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित वरिष्ठजनों को होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भामाशाह, समाजसेवी एवं समाज रत्न अनोपसिंह लखावत ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को होली की बधाई देते हुए उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

कार्यक्रम में अनोपसिंह लखावत के चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन बनने पर समिति द्वारा साफा, माला एवं ऊपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवीलाल सांखला को नयापुरा माली समाज के चौधरी मनोनीत होने पर भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल, अभिनव कला मंच के अध्यक्ष गोवर्धनलाल गहलोत, मंदिर प्रबंधक हरिनारायण पाराशर सहित अन्य अतिथियों का भी शाल, माला और ऊपरना से सम्मान किया गया। साथ ही समिति के नए सदस्य एडवोकेट देवाराम परिहार एवं ओमप्रकाश कच्छावा का स्वागत-सम्मान किया गया।

होली स्नेह मिलन के दौरान सभी वरिष्ठजनों का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में शिक्षाविद् महेंद्र मेहता, कवि चेतन व्यास, उमाशंकर द्विवेदी, डॉ. रशीद गौरी सहित अन्य रचनाकारों ने हास्य कविताएं, मधुर गीत और चुटकुले प्रस्तुत कर माहौल को होलीमय बना दिया।

कार्यक्रम में हितेंद्र व्यास, मदनलाल चौहान, अशोक सेन, बृजमोहन राठी, नंदकिशोर अग्रवाल, श्यामलाल परिहार, रमेश व्यास, ठाकुर दत्त शर्मा, जगदीश पाराशर, सोहनलाल टांक सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार डॉ. रशीद गौरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏