सोजत

सोजत में 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, भक्ति माहौल में गूंजे मंत्रोच्चार।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। जोधपुरिया गेट के बाहर स्थित श्रीराम कौशल्या गार्डन (दवे फार्म हाउस) में 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से गणपति पूजन, राम दरबार पूजन एवं नवग्रह पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया गया।

इस पावन अवसर पर आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूजन में गोपाल दास, बालक दास जी, चेतन गिरी जी, नृसिंह दास जी सहित कई संतों एवं विद्वानों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कैलाश दवे, वीणा दवे, विशाल दवे, जयंती लाल त्रिवेदी, अरविंद द्विवेदी, सुरेश अग्रवाल, विकास टांक, सुरेश पंवार, सत्यनारायण गोयल, गणपत गहलोत, सीएल पीती, संजय त्रिवेदी, पन्नालाल, गोपी किशन टांक, गोरधन लाल गहलोत, माणक प्रजापत, सुनील प्रजापत, राकेश पंवार, भगवती लाल त्रिवेदी, रमेश भाटी, लोकेश श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, ढगला राम, कन्हैया लाल परिहार, नारायण शर्मा, गिरीराज, अशोक तिवारी, दशरथ तिवारी एवं मध्य प्रदेश से पधारे श्याम दास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि 41 दिनों तक निरंतर रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏