सोजत

सोजत: बुढ़ायत माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि महोत्सव आज से, महाआरती सहित कई धार्मिक आयोजन होगे।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। निकटवर्ती लुंडावास ग्राम स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बुढ़ायत माता मंदिर में शक्ति एवं भक्ति के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज 19 मार्च 2026 गुरुवार से हर्षोल्लास के साथ होगा। यह धार्मिक आयोजन 26 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन माताजी का विशेष श्रृंगार पूजन किया जाएगा। साथ ही विद्वान पंडित आचार्य श्री हिन्द प्रकाश ओझा के सान्निध्य में दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ होगा। प्रतिदिन सायंकाल भव्य आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

नवरात्रि महोत्सव का समापन 26 मार्च, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर होगा। इस दिन मातेश्वरी का विशेष श्रृंगार पूजन, यज्ञ-हवन, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में देशभर से श्रीमाली ब्राह्मण समाज के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

नवरात्रि आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें त्रिभुवन नारायण जोशी, चंद्र प्रकाश व्यास, अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, धीरेन्द्र व्यास, चंद्रशेखर श्रीमाली, चेतन व्यास, सुदीप व्यास, माधव शास्त्री, धर्मेंद्र व्यास, मनोज जोशी, सूर्य प्रकाश व्यास, महेंद्र ओझा, चेतन दवे, दिलीप कुमार, भानु प्रकाश, मितेश व्यास, दिनेश व्यास, मनीष कुमार, मनेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुढ़ायत माता मंदिर क्षेत्र में जन-जन की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना लेकर पहुंचते हैं और साधना-आराधना कर आध्यात्मिक सिद्धियों की प्राप्ति का प्रयास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏