सोजत: आर्य समाज द्वारा नवसंवत्सर पर हुआ विशाल यज्ञ अनुष्ठान आयोजित।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। भारतीय वैदिक नवसंवत्सर के पावन अवसर एवं आर्य समाज स्थापना दिवस पर सोजत के मोदी मोहल्ला स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में भव्य और श्रद्धामय वातावरण में विशाल यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। वेद मंत्रों की गूंज और आहुतियों की सुगंध से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

आर्य समाज, सोजत के तत्वावधान में गुरुवार, 19 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती लीलावती आर्य ने पौरोहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती नंदा उमेश माथुर (धौलपुर), आर्य समाज सोजत के प्रधान दलवीर राय, कोषाध्यक्ष नवनीत राय ‘रुचिर’, श्रीमती वीणा भटनागर, समाजसेवी श्रीमती भूमित्रा बजरंगलाल माथुर (जोधपुर), युवा उद्योगपति ललित भूतड़ा, वरिष्ठ संगीतकार रविंद्र कुमार भटनागर, समाजसेवी रवींद्र गुप्ता, वरिष्ठ फोटोग्राफर विनोद राय एवं श्रीमती अनीता राय ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सुरेश मेवाड़ा, एलआईसी अधिकारी प्रशांत शर्मा, तरुण मेवाड़ा, महावीर सैन, रवि मेवाड़ा, हिंदू जागरण मंच के प्रमुख लोकेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यक्रम में पाली जिला कायस्थ महासभा (महिला प्रकोष्ठ) जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार लखावत, समाजसेवी श्यामसुंदर राठी, साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, कायस्थ समाज सोजत के प्रमुख राकेश भटनागर, भारत विकास परिषद के अधिकारी रामस्वरूप भटनागर, पारसमल सिंगाड़िया, ओमप्रकाश कच्छवाह, भामाशाह करणसिंह मोयल, पूर्व प्रधानाचार्य पूनाराम वैष्णव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की भावना से यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं।
अंत में कार्यक्रम संयोजिका एवं योग शिक्षिका श्रीमती वीणा भटनागर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।



